दिव्यांगों को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत: अख्तर खान रूकनखानी
निजी कंपनियों में 5 प्रतिशत रोजगार आरक्षण और स्वरोजगार के लिए व्यावसायिक स्थल आवंटित करने की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता सामग्री ही नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और स्थायी आजीविका के अवसर भी मिलने चाहिए।
रूकनखानी ने निजी कंपनियों में दिव्यांगजनों के लिए 5 प्रतिशत रोजगार आरक्षण का कानूनी प्रावधान करने की मांग की। साथ ही नगर निगम और नगर परिषदों से प्रमुख स्थानों पर कियोस्क और व्यावसायिक स्थल आवंटित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंग जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ दिव्यांगजनों के लिए रोजगार और नियमित आय के साधन विकसित करना भी जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए तथा निजी संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
रूकनखानी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज की मुख्यधारा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450672


