[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में 16 अक्टूबर को निकलेगी स्वच्छता मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में 16 अक्टूबर को निकलेगी स्वच्छता मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1100 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 500 रुपए मिलेंगे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को स्वच्छता मैराथन आयोजित की जाएगी। ‘स्वच्छता के लिए खेल’ विषय पर होने वाली यह मैराथन सुबह 8 बजे गांधी चौक से शुरू होकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचेगी।

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पहले 100 प्रतिभागियों को मिलेगी टी-शर्ट

मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पहले 100 पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए नगर पालिका कर्मचारी बिलाल अंसारी से मोबाइल नंबर 6377094447 पर संपर्क किया जा सकता है।

नगर पालिका की ओर से प्रतिभागियों से शुक्रवार सुबह 7:45 बजे गांधी चौक पहुंचने की अपील की गई है, ताकि मैराथन समय पर शुरू हो सके। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और कस्बे को साफ-सुथरा रखने के लिए सामूहिक भागीदारी के प्रति प्रेरित करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker