[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डांडिया महोत्सव में लोकगीतों और घूमर नृत्य पर झूमीं महिलाएं व बालिकाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डांडिया महोत्सव में लोकगीतों और घूमर नृत्य पर झूमीं महिलाएं व बालिकाएं

छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की महिला इकाई ने कराया आयोजन, सर्वसमाज की महिलाओं ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित इंद्रमणि निवास में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की जिला महिला इकाई की ओर से डांडिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने लोकगीतों, घूमर और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम संयोजिका शशि चोटिया ने बताया कि महिला इकाई जिलाध्यक्ष दीपिका शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश बावलिया, संरक्षिका आनंदबाला दुबे, महिमा शर्मा, राजबाला शर्मा, पार्षद अरुणा मिश्रा, विजयज्ञी शर्मा और प्रियंका ओझा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महोत्सव में सर्वसमाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिलाध्यक्ष दीपिका शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाते हैं। सर्वसमाज को साथ लेकर चलने से सामाजिक एकता, सौहार्द और सद्भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर महामंत्री नीलम गौतम, उपाध्यक्ष चंदा बंशिया, कोषाध्यक्ष सरिता इंदोरिया, नीरू शर्मा, सुषमा शर्मा, प्रीति दाधीच, विमला जोशी, ज्योति शर्मा, रेखा दाधीच, लाजवंती मुद्गल, विनिता योगाचार्य, सरोज शर्मा, स्नेहलता शर्मा, निर्मला शर्मा, लक्की दाधीच, उषा शर्मा, सरिता जोशी और इशिता महर्षि ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका दाधीच ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker