[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवमतदाता पंजीकरण शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवमतदाता पंजीकरण शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह

श्री टोडरमल महाविद्यालय में दो दिवसीय शिविर शुरू, विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के घुमचक्कर स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में बुधवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में नवमतदाता पंजीकरण के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। शिविर में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पंजीकरण करवाया।

व्याख्याता सुभाष सैनी और बूथ स्तरीय अधिकारी सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया समझाई। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए युवाओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। प्राचार्य नरेश कुमार ने भी पंजीकरण प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

शिविर में व्याख्याता राजेंद्र ढेणवाल, श्रवण कुमार, करतार सैनी, कासिम कुरैशी, संगीता चौधरी, सोनाली शर्मा सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। शिविर का उद्देश्य युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करना और पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker