खेतड़ी के जयसिंह स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:हेल्थ चेकअप और प्रतियोगिताएं हुई, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 स्टूडेंट्स सम्मानित
खेतड़ी के जयसिंह स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:हेल्थ चेकअप और प्रतियोगिताएं हुई, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 स्टूडेंट्स सम्मानित
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के राजकीय जयसिंह स्कूल में चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जागरूकता प्रतियोगिता भी करवाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को सम्मानित किया गया। टीम ने स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य की जांच भी की। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। बीमारियों से बचाव के उपाय भी समझाए।
स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता में 20 बच्चे सम्मानित
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया- कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी और समझ दिखाई।
प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वस्थ रहने की आदतों का महत्व बताया गया।इस मौके पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर स्टूडेंट्स में उत्साह देखने को मिला।
चिकित्सा विभाग की टीम ने बच्चों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन करने और पर्याप्त पानी पीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की सीख दी।
स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य जांच
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य की जांच भी की। जांच के दौरान बच्चों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया।
छोटी उम्र से जागरूक करना जरूरी
चिकित्सा विभाग की टीम ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है। स्वस्थ आदतें अपनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। टीम ने कहा कि स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम होने से स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है। वे अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस मौके पर एएनएम सुनीता चौधरी, मनिका, सुमन, मनोज सैनी, मनोज जाट, कनिष्ठ सहायक अजय यादव, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450619
