झुंझुनूं में नाले में गिरी स्विफ्ट कार:मोड़ते समय बेकाबू हुई, गाड़ी में दो लोग सवार थे
झुंझुनूं में नाले में गिरी स्विफ्ट कार:मोड़ते समय बेकाबू हुई, गाड़ी में दो लोग सवार थे
झुंझुनूं : झुंझुनूं के पीरू सिंह सर्किल पर मंगलवार रात एक कार बड़े नाले में गिर गई। पीरू सिंह सर्किल से गुढा मोड़ की ओर जा रही स्विफ्ट कार गली में मुड़ते समय बेकाबू हो गई और सीधे नाले में जा गिरी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां प्राइवेट बसों का स्टैंड है, लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कार किसी राहगीर की चपेट में आ जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था।

मोड़ लेते ही बिगड़ा कार का बैलेंस
जानकारी के अनुसार, कार चालक पीरू सिंह सर्किल की तरफ से गुढा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गली में मुड़ते समय कार पर से उसका नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते कार नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में किसी के कोई ज्यादा चोट नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450378


