[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:नीमकाथाना के प्रमुख मार्गों से गुजरे जवान, डीएसपी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:नीमकाथाना के प्रमुख मार्गों से गुजरे जवान, डीएसपी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:नीमकाथाना के प्रमुख मार्गों से गुजरे जवान, डीएसपी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

नीमकाथाना : नीमकाथाना में त्योहारों और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस जवानों ने मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसका मकसद शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। डीएसपी सुशील मान के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस जवान शामिल हुए। जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आमजन को सुरक्षा का भरोसा

पुलिस की ओर से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए भी यही सतर्कता रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

डीएसपी बोले- त्योहारों में सौहार्द जरूरी, चुनाव में भी पुलिस सतर्क रहेगी

डीएसपी सुशील मान ने बताया- त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। वहीं पंचायत चुनाव के दौरान भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है।

सब इंस्पेक्टर बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

सब इंस्पेक्टर सरदार मल ने कहा- त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पंचायत चुनाव के दौरान भी किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker