बबाई स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी
बबाई स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी
बबाई : बबाई के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 13 से 18 साल के स्टूडेंट्स को स्वस्थ रहने की जानकारी मिली। यह कार्यक्रम सीएचसी बबाई के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकिशन की अध्यक्षता में हुआ। स्टूडेंट्स को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई।
एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कोमल, मोनिका और हरकेश ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। स्कूल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़ व रीना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सीएचसी से एएनएम सुशीला, आशा सुपरवाइजर पूरणमल और कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश भी मौजूद रहे। मंच संचालन रमाकांत तिवाड़ी ने किया। शिक्षिकाओं सुमन, मेघा व सुनीता ने परीक्षा ली। प्रधानाचार्य जाखड़ ने आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने को प्रेरित करना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450378


