[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:4 साल का पोता और 9 महीने की पोती बाल-बाल बची, परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:4 साल का पोता और 9 महीने की पोती बाल-बाल बची, परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे

घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:4 साल का पोता और 9 महीने की पोती बाल-बाल बची, परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे

सीकर :  सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली चौराहे के पास धन्वंतरी हॉस्पिटल के नजदीक घर के बाहर बैठी एक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया। महिला का 4 साल का पोता और 9 महीने की पोती इस घटना में बाल-बाल बची है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

मृतका महिला बानो(फाइल फोटो)
मृतका महिला बानो(फाइल फोटो)

मृतक महिला बानो(45) पत्नी जब्बार अपने 4 साल के पोते कबीर और 9 महीने की पोती गुड़िया के साथ मंगलवार शाम को करीब 7:30 से 8 बजे के बीच अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर बानो की तरफ आया और टक्कर मारते हुए दीवार तोड़ दी। परिजन बानो को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ओवर स्पीड ट्रैक्टर महिला को टक्कर मारते हुए दीवार में घुस गया।
ओवर स्पीड ट्रैक्टर महिला को टक्कर मारते हुए दीवार में घुस गया।
मृतका अपने घर के बाहर पोते पोती के साथ बैठी हुई थी।
मृतका अपने घर के बाहर पोते पोती के साथ बैठी हुई थी।
मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे लोग।
मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे लोग।

धरने पर बैठे परिजन

मृतका के 4 साल के पोते और 9 महीने की पोती को हल्की चोट आई है। मृतका के परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए है। परिजनों की मांग है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही वह शव लेंगे। मृतका के भतीजे साहिल ने कहा- हमारी प्रशासन से मांग है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करके उचित कार्रवाई की जाए। जब तक ड्राइवर गिरफ्तार नहीं होता है तब तक हमारा धरना लगातार जारी रहेगा।

मृतका का परिवार मूल रूप से नवलगढ़ का रहने वाला है। जो पिछले कई सालों से सीकर में रहकर धोबी का काम करता है। मृतका का एक बेटा विदेश में रहता है और दूसरा बेटा सद्दाम सीकर में रहकर ही लॉन्ड्री चलाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker