पचेरी स्कूल में बालिकाओं को बांटे शॉल, भामाशाह परिवार ने छात्रवृत्ति की घोषणा की
26 जनवरी को छात्रवृत्ति का विस्तृत विवरण होगा जारी, 15 अगस्त को किया जाएगा वितरण
पचेरी : स्वतंत्रता सेनानी पंडित ताड़केश्वर शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरी में स्वर्गीय सेठ अर्जुन लाल के परिवार की ओर से बालिकाओं को शॉल वितरित किए गए। इस दौरान भामाशाह परिवार ने विद्यालय में छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की। छात्रवृत्ति का विस्तृत विवरण 26 जनवरी को जारी किया जाएगा और इसका वितरण 15 अगस्त को होगा।
कार्यक्रम में बिहार के गया में निवास कर रहे भामाशाह परिवार के सदस्य संजय अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, रितु अग्रवाल, वंदना अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल शामिल हुए। शिक्षा विभाग की ओर से एसीबीओ अशोक कुमार शर्मा तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपप्रधानाचार्य अरविंद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। व्याख्याता मनोज कुमार यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी भामाशाह परिवार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बालिकाओं को शॉल वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में भौतिक संसाधनों के विकास की आवश्यकता बताते हुए भामाशाहों से सहयोग की अपील की गई, जिस पर परिवार ने छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
समारोह को संबोधित करते हुए एसीबीओ अशोक कुमार शर्मा ने भामाशाह परिवार के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए परिवार का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि भामाशाह परिवार के पूर्वजों ने वर्ष 1968 में इसी विद्यालय के मुख्य हॉल और अन्य कमरों का निर्माण करवाया था। परिवार का विद्यालय से पुराना जुड़ाव रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी बबीता यादव ने अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2449476


