पिकअप ने हरियाणा पुलिस के जवान को मारी टक्कर:संगर गांव के पास हुआ हादसा, डीबी अस्पताल में इलाज जारी
पिकअप ने हरियाणा पुलिस के जवान को मारी टक्कर:संगर गांव के पास हुआ हादसा, डीबी अस्पताल में इलाज जारी
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। संगर गांव के पास सोमवार रात पशु चारे से भरी एक पिकअप की चपेट में आने से हरियाणा पुलिस का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम मनीराम (35) है, जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। वह भिवानी पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल है। मनीराम अपनी पिकअप से निजी काम से बीकानेर जा रहा था।
संगर गांव के पास उसकी पिकअप खराब हो गई। वह गाड़ी साइड में लगाकर टॉयलेट कर रहा था, तभी एक ओवरलोड पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप में पशु चारा भरा था और उसे लापरवाही से चलाया जा रहा था। हादसे में मनीराम के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। सूचना पर तारानगर पुलिस के एएसआई सूरजभान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जवान को एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448637

