चूरू में हाई-वोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर:कृषि फार्म हाउस में सफाई करते समय हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
चूरू में हाई-वोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर:कृषि फार्म हाउस में सफाई करते समय हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
चूरू : चूरू शहर की बिसाउ रोड पर एक फार्म हाउस में मंगलवार दोपहर हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर कैलाश (45) बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कैलाश दिवाली की साफ-सफाई कर रहा था। वह टीनशेड पर चढ़कर सफाई करते समय ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसके मुंह, हाथ-पैर झुलस गए। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448640

