छापर से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्री संघ रवाना:गाजे-बाजे के साथ हाथों में ध्वज और कीर्तन करते हुए आगे बढ़े
छापर से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्री संघ रवाना:गाजे-बाजे के साथ हाथों में ध्वज और कीर्तन करते हुए आगे बढ़े
छापर : छापर कस्बे के चेताखेड़ी मौहल्ले से मंगलवार को पैदल यात्री संघ सालासर बालाजी के दर्शनार्थ रवाना हुआ। चेताखेड़ी वीर हनुमान मंदिर मे जोत और विशेष पूजन के बाद संघ के दर्जनों पैदल यात्रियों के जत्थे ने सालासर के लिए प्रस्थान किया।
मंदिर पुजारी विमल कुमार जोशी के आचार्यत्व मे मंदिर मे जोत और पूजन किया गया। मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ पैदल यात्री शोभायात्रा के साथ अशोक स्तम्भ पुरानी मोटर गैरेज बाजार चौपड़ा व बस स्टैंड होते हुए सालासर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कस्बे मे जगह जगह पुष्प वर्षा से पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया।
सालासर बालाजी पैदल संघ अध्यक्ष श्याम लाल पारीक ने बताया कि यह संघ की दूसरी फेरी है संघ मे शामिल दर्जनों श्रद्धालु बुधवार को बाबा के दर्शन करेंगे। संघ मे ध्वजाधारी योगेश दर्जी,सुनिल माली, अध्यक्ष श्यामलाल पारीक, कोषाध्यक्ष लालचन्द दर्जी,व्यवस्थापक कन्हैयालाल दर्जी, गोविन्द सारण, कार्यकर्ता प्रभुदयाल पारीक, हरीशंकर पारीक, महावीर पारीक, किशोर स्वामी, श्री भगवान प्रजापत,राजकुमार सुथार, रजनीश जोशी,देव राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगीड़,पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रवण माली, पालिका उपाध्यक्षा इंद्रा पारीक, महिला फाउंडेशन रचना पारीक, सुरेंद्र व्यास,हेतुलाल करवा,सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448635

