बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने ली शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान
सीकर में बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सीकर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को फतेहपुर रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मारु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे उनके भविष्य की संभावनाएं भी प्रभावित होती हैं। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने तनावमुक्त रहकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने और करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया।

विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा ने बाल विवाह मुक्त राजस्थान के निर्माण में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी, आईटी कार्यकर्ता पूजा कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ प्रकाश चंद्र सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448565


