राजस्थानी फिल्मों के अनुदान का मुद्दा उठाया, निर्माता राजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार से लगाई गुहार
केंद्र से प्रमाणित फिल्मों को अनुदान देने और राजस्थानी सिनेमा को प्रोत्साहन देने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक राजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार से राजस्थानी फीचर फिल्मों के लंबित अनुदान जारी करने और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवरात्र के दौरान सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेकर फिल्म निर्माताओं को राहत देगी।
शेखावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2022 में 17 में से 11 राजस्थानी फिल्मों को अनुदान से वंचित रखा गया था। उनके अनुसार, इन फिल्मों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद अनुदान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय फिल्म निर्माताओं की मांगों पर उचित सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी राजस्थानी फिल्मों को अनुदान मिलने का इंतजार है। शेखावत के अनुसार, अनुदान से संबंधित कठोर नियमों के कारण राजस्थानी फिल्म निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्रीय सिनेमा आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है।
सिनेमाघरों में राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन की मांग
शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी से राजस्थानी सिनेमा के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने मांग की कि पात्र फिल्मों का लंबित अनुदान जारी किया जाए तथा सिनेमाघरों में राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया जाए।
उन्होंने राज्य स्तर पर राजस्थानी फिल्म समारोह आयोजित करने का सुझाव भी दिया। शेखावत ने कहा कि ऐसे समारोह में राजस्थानी फिल्मों के कलाकारों, लेखकों, निर्माताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए।
शेखावत ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिल्म उद्योग की समस्याओं पर ध्यान देगी तथा पात्र फिल्म निर्माताओं को नियमानुसार राहत प्रदान करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444348

