चूरू में सड़क के बीच से पीपलेश्वर महादेव मंदिर शिफ्ट, आवागमन होगा सुगम
चूरू में सड़क के बीच से पीपलेश्वर महादेव मंदिर शिफ्ट, आवागमन होगा सुगम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर लोहिया कॉलेज के आगे रेलवे स्टेशन के पास सड़क के बीच स्थित पीपल के वृक्ष और पीपलेश्वर महादेव मंदिर को नगर परिषद प्रशासन एवं आसपास के व्यापारियों की सहमति से रेलवे स्टेशन की चारदीवारी के बाहर सड़क किनारे स्थानांतरित किया गया।
इस क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पार्षद विमला गढ़वाल ने नए स्थान पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, स्थानीय वार्डवासी, भाजपा पदाधिकारी और दुकानदार उपस्थित रहे।
मंदिर को नए स्थान पर स्थानांतरित करने का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखने के साथ मुख्य मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाना है। इस पहल से सड़क के बीच स्थित मंदिर के कारण यातायात में होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है।
इस कार्य में सहयोग के लिए सभापति विनय गोयनका और पार्षद विमला गढ़वाल ने वार्डवासियों एवं आसपास के व्यापारियों का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444345


