[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रात में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:जाजोद गांव में वारदात के बाद से फरार चल रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

रात में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:जाजोद गांव में वारदात के बाद से फरार चल रहा था

रात में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:जाजोद गांव में वारदात के बाद से फरार चल रहा था

नेछवा : नेछवा पुलिस ने रात के समय घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाजोद निवासी शरीफ खान उर्फ सीफू (23) पुत्र लियाकत खान के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश और सीकर एसपी संजीव नैन के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और लक्ष्मणगढ़ सीओ जाकिर अख्तर के सुपरविजन में नेछवा थानाधिकारी रमेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी।

टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी मदद से शरीफ खान उर्फ सीफू को 9 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। जाजोद निवासी आजाद नबी ने 7 मार्च 2026 को नेछवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें शरीफ खान सहित अन्य आरोपियों पर रात में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप था।

इस मामले में वसीम अकरम और सोयल उर्फ मोनीष को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शरीफ खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles