पंचायती राज चुनाव: प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं
सीकर में कार्यशाला आयोजित, दस्तावेजों की जांच और निर्वाचन नियमों की पालना पर दिया जोर
सीकर : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत शनिवार को जिले में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जिला स्तरीय कार्यशाला जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) भावना शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना शर्मा ने संभावित प्रत्याशियों से निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से समझने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित औपचारिकताओं का ध्यान रखना जरूरी है।
नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया समझाई
कार्यशाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर (डीएलएमटी) रोहित कुमार ने नामांकन पत्र भरने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र में मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरने, सभी प्रविष्टियों की जांच करने और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्याशियों को घोषणा-पत्र, शपथ-पत्र और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला में नामांकन पत्र भरते समय होने वाली संभावित गलतियों, दस्तावेजों में कमी और जरूरी औपचारिकताओं को लेकर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि नामांकन जमा कराने से पहले सभी विवरणों और संलग्न दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, ताकि किसी त्रुटि के कारण परेशानी न हो।
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी राजपाल यादव, अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रभारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरवंश लाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजेंद्र कुमार शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से बृजसुंदर जांगिड़ और रामचंद्र दूगोली, बहुजन समाज पार्टी से भंवरलाल दानोदिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से इंजीनियर भंवर सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी से महावीर सैन, विनोद कुमार मीणा, दौलत सैनी, मनोज ताखर और मोहित शर्मा ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी से शिवनाथ सिंह भी कार्यशाला में शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442713


