[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के विद्यालयों में चला नशामुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के विद्यालयों में चला नशामुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली शपथ

शिक्षक महासंघ की पहल पर शिक्षक और अभिभावक भी जुड़े, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के आह्वान पर शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। ‘नशामुक्त विद्यालय-नशामुक्त युवा-नशामुक्त राजस्थान’ अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह और जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और व्याख्यान आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार सहित आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रदेश प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ सदस्य एवं जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका है। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

महासंघ ने शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अभियान को लगातार आगे बढ़ाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

Related Articles