वार्ड-29 में झूलते बिजली के तारों से हादसे का खतरा:बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप, अभियंता बोले- जल्द ठीक करवाएंगे
वार्ड-29 में झूलते बिजली के तारों से हादसे का खतरा:बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप, अभियंता बोले- जल्द ठीक करवाएंगे
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड-29 में बिजली के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे लोगों को हादसे का डर बना हुआ है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी बलदेवाराम बरोड़ ने बताया – तारों की ऐसी स्थिति है कि कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द समाधान की मांग की।
पवन नाई ने कहा कि जिम्मेदारों को कई बार जानकारी दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तार ठीक नहीं हुए तो वार्डवासी बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उन्हें अभी इस समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही टीम भेजकर झूलते तारों को ठीक करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442070


