[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से नगरपालिका कर्मचारी चाचा-भतीजे की मौत:होटल से खाना लेने जाते समय तेज रफ्तार में रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

कार की टक्कर से नगरपालिका कर्मचारी चाचा-भतीजे की मौत:होटल से खाना लेने जाते समय तेज रफ्तार में रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

कार की टक्कर से नगरपालिका कर्मचारी चाचा-भतीजे की मौत:होटल से खाना लेने जाते समय तेज रफ्तार में रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

तारानगर  : चूरू जिले के तारानगर में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक चाचा-भतीजा दोनों तारानगर नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।

हादसे के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिवार में 2 दिन पहले हुआ था बच्चे का जन्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारानगर निवासी मुकेश कुमार (48) ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया था। परिवार के सभी लोग जच्चा-बच्चा के साथ अस्पताल में थे। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे मुकेश का छोटा भाई संजय कुमार (38) उर्फ मिथुन निवासी वार्ड 20 और कालूराम (34) बाइक लेकर अस्पताल के पास स्थित एक होटल से खाना लेने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय और कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।

शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

टक्कर के बाद कार भी पलटी

रिपोर्ट में मुकेश ने बताया कि होटल दिल्ली दरबार से करीब 500 मीटर पहले तारानगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद कार भी पलट गई। कार की टक्कर की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी श्रवण कुमार, रामावतार सैनी सहित अन्य लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों बाइक सवार को तुरन्त सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर नगरपालिका चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा, माणकचंद सैनी, जमरदीन तेली, बाबू हुसैन व साबीर हुसैन सहित अनेक लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच ASI विजय सिंह को सौंपी गयी हैं।

पत्नी भी है नगरपालिका में सफाई कर्मचारी

मृतक संजय की पत्नी निर्मला भी तारानगर नगरपालिका में सफाई कर्मचारी हैं। 5 भाइयों में संजय सबसे छोटे थे। इनके 3 बेटे हैं।

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे कालूराम

मृतक कालूराम 3 भाइयों में सबसे छोटे थे। वे नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। पूरे परिवार का पालन पोषण खुद हीं करते थे। इनके 1 बेटा और 1 बेटी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77