खंडेला में भाई ने बहन पर दांतले से किया हमला:गर्दन के पास किए वार, विवाहिता गंभीर घायल, छोटी बहन की जानकारी न देने से नाराज था
खंडेला में भाई ने बहन पर दांतले से किया हमला:गर्दन के पास किए वार, विवाहिता गंभीर घायल, छोटी बहन की जानकारी न देने से नाराज था
खंडेला : सीकर के खंडेला थाना इलाके के कोटड़ी लुहारवास गांव में एक भाई ने अपनी बड़ी बहन पर दांतले से हमला कर दिया। आरोपी शेरा (30) अपनी छोटी बहन की जानकारी न मिलने से नाराज था। हमले में विवाहिता संजू देवी (35) की गर्दन के पास गंभीर चोट आई। शेरा अपनी बड़ी बहन संजू देवी के ससुराल पहुंचा था। उसने छोटी बहन के बारे में पूछा, लेकिन जानकारी न मिलने पर उसने दांतले से संजू पर वार कर दिया।
हमले के बाद संजू लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी शेरा को पकड़ लिया। घायल संजू को पहले उदयपुरवाटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सीकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एएसपी लोकेश मीणा, डीएसपी अन्नू विश्नोई और थानाधिकारी जगन्नाथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440624


