नीमकाथाना कॉलेज में साहित्यिक सप्ताह शुरू:8 से 12 अक्टूबर तक चलेगा, कविता पाठ और आशु भाषण प्रतियोगिताएं हुईं
नीमकाथाना कॉलेज में साहित्यिक सप्ताह शुरू:8 से 12 अक्टूबर तक चलेगा, कविता पाठ और आशु भाषण प्रतियोगिताएं हुईं
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को साहित्यिक सप्ताह शुरू हुआ। यह आयोजन 8 से 12 अक्टूबर तक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से चलेगा। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने अध्यक्षता की।पहले दिन स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। अंकित कुमार वर्मा प्रथम, पूजा द्वितीय, चंदन प्रकाश तृतीय रहे। निर्णायक प्रो. चंद्र प्रकाश सैनी, ज्योति राईका रहे।
इसके बाद आशु भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने कई अहम मुद्दों पर विचार रखे। निशा प्रथम, कंचन सोलंकी द्वितीय, चंदन प्रकाश तृतीय। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश कुमार सैनी, ऋचा गौड़ व ज्योति राईका शामिल थे। समिति संयोजक निधि वर्मा, डॉ. ज्योति, रश्मि, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. सोहन लाल रांगेरा, खुशबू जांगिड़ समेत कई संकाय सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438232


