चिड़ावा में नशा मुक्त सुपोषित भारत अभियान पर कार्यक्रम:स्वस्थ और सुपोषित जीवन के महत्व पर जोर दिया
चिड़ावा में नशा मुक्त सुपोषित भारत अभियान पर कार्यक्रम:स्वस्थ और सुपोषित जीवन के महत्व पर जोर दिया
चिड़ावा : चिड़ावा में सेवा भारती समिति ने ‘नशा मुक्त सुपोषित भारत अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम किया। यह आयोजन मालीयों की बगीची स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में हुआ। एसीबीईओ सुरेश कुमार पायल और प्राचार्य महेंद्र कुमार इस दौरान मौजूद रहे।
स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज की नींव
समिति के स्वास्थ्य आयाम के जिला प्रमुख डॉ. अशोक कुमार शर्मा मुख्य वक्ता थे। उन्होंने स्वस्थ और सुपोषित जीवन के महत्व पर जोर दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज की नींव है, पौष्टिक भोजन जरूरी है।
एसीबीईओ सुरेश कुमार ने अनुशासन, संस्कार, सेवा और संयुक्त परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। कार्यक्रम के अंत में पत्रक भी बांटे गए।
ये रहे मौजूद
जिलामंत्री महेंद्र कुमार सैनी, सह जिलामंत्री नरेश फोजी, स्वास्थ्य आयाम की सह जिला प्रमुख डॉ. श्वेता चौपड़ा विशिष्ट अतिथि थे। निरंजन लाल शर्मा ने संचालन किया। मनी देवी, सीमा, कपिल शर्मा, परमानंद, सुभाष सैनी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438179


