[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने का विरोध:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, खेतड़ी पंचायत समिति में ही रखने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने का विरोध:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, खेतड़ी पंचायत समिति में ही रखने की मांग

सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने का विरोध:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, खेतड़ी पंचायत समिति में ही रखने की मांग

बबाई : बबाई नवगठित पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सिंहोड़ को शामिल किए जाने के प्रस्ताव का राजिविका महिला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने विरोध शुरू कर दिया है। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत सिंहोड़ को पंचायत समिति खेतड़ी में ही यथावत रखने की मांग की है।

सरकारी कार्यों के लिए परेशानी होगी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की ओर से दिए ज्ञापन में बताया- ग्राम पंचायत सिंहोड़ वर्तमान में पंचायत समिति खेतड़ी के अंतर्गत आती है। नवगठित पंचायत समिति बबाई में सिंहोड़ ग्राम पंचायत को शामिल करने का प्रस्ताव सामने आया है।

उनका कहना है कि सिंहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने से आमजन को सरकारी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य कार्यों के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।

राजकीय महिला कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होने वाली संभावित असुविधा का भी सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में पंचायत समिति खेतड़ी से जुड़े होने के कारण क्षेत्र के लोगों के कार्य आसानी से हो जाते हैं, जबकि बबाई में शामिल किए जाने से प्रशासनिक एवं आवागमन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

बैठक कर प्रस्ताव पारित किया

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंहोड़ की ओर से भी बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव में पंचायत समिति बबाई में शामिल किए जाने पर असहमति जताते हुए सिंहोड़ को पंचायत समिति खेतड़ी में ही रखने की बात कही गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि नवसृजित पंचायत समिति बबाई में ग्राम पंचायत सिंहोड़ को शामिल नहीं किया जाए तथा इसे पंचायत समिति खेतड़ी के अधीन ही संचालित रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर इस मौके पर निर्मला देवी, कविता, भावना, संजू, मंजू, मनेश, सुनिता, द्रोपदी, सुशिला, लाली देवी, लक्ष्मी, विधा देवी, मोनिका, संतरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles