मॉडल प्रतियोगिता में मांडक का गुड़ा विद्यालय दूसरे स्थान पर
कैलाश और पुष्पराज ने पवन ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा रूपांतरण का स्वचालित मॉडल बनाया
देलवाड़ा : किशोरी मेला 2026 के तहत देलवाड़ा ब्लॉक में आयोजित मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडक का गुड़ा, केसूली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र कैलाश गायरी और कक्षा 7 के छात्र पुष्पराज सिंह झाला ने सामूहिक रूप से मॉडल तैयार कर यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यार्थियों ने बाल वैज्ञानिक विषय के तहत पवन ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाला स्वचालित मॉडल तैयार किया। मॉडल को प्रतियोगिता में काफी सराहना मिली। किशोरी मेले में आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं नंदिनी कुंवर झाला, तनिषा कुंवर चुंडावत, हिमांशी कंवर झाला और अनुष्का झाला ने भाग लिया।
मॉडल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विज्ञान शिक्षक एवं मार्गदर्शक किशोर सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक कान सिंह सेल, दीपिका राज राठौड़, धनराज मीणा और श्यामसुंदर मीणा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438125


