नवरात्रि व धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की मांग, विहिप ने सौंपा ज्ञापन
नवरात्रि व धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की मांग, विहिप ने सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : नवरात्रि एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह को पुलिस महानिदेशक, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में धार्मिक आयोजनों के दौरान संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, धार्मिक पंडालों, शोभायात्राओं एवं अन्य आयोजनों के आसपास नियमित पुलिस गश्त और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही आयोजकों या अधिकृत कार्यकर्ताओं द्वारा किसी संदिग्ध व्यक्ति, समूह अथवा गतिविधि की सूचना दिए जाने पर तत्काल जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग रखी गई।
विहिप ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार अथवा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा संवेदनशील आयोजनों के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पूर्व निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया की स्पष्ट जिम्मेदारी देने की बात कही गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किसी भी व्यक्ति या संगठन के विरुद्ध कार्रवाई उसकी पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसके आचरण, गतिविधियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कानून के अनुरूप निष्पक्ष रूप से की जाए, ताकि शांति एवं सामाजिक सौहार्द बना रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखंड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, बजरंग दल संयोजक पुनीत बील, रामावतार बील, सज्जन जोशी, विमल बेरीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438156

