सिंघाना में बजाज की नई पल्सर N160 SS और पल्सर 125 लॉन्च
बागड़ी बजाज एजेंसी में हुआ भव्य कार्यक्रम, नवरात्र और दीपावली पर लकी ड्रॉ में मिलेंगे फ्रिज, LED टीवी सहित आकर्षक उपहार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आजाद अहमद खान
सिंघाना : बुहाना मोड़ स्थित बागड़ी बजाज एजेंसी में बजाज की नई पल्सर N160 SS और पल्सर 125 बाइक की लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश चंद बागड़ी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एजेंसी के मालिक अशोक बागड़ी ने की। अतिथियों ने फीता काटकर नई बाइकों की लॉन्चिंग की।
त्योहारों पर ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक उपहार
लॉन्चिंग समारोह के दौरान आगामी नवरात्र और दीपावली के अवसर पर फेस्टिवल उत्सव ऑफर के तहत लकी ड्रॉ की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत ग्राहकों को फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और जूसर-मिक्सर जैसे आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।
एजेंसी की ओर से एडवांस बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही प्रत्येक बाइक की खरीद पर पांच निश्चित आकर्षक उपहार देने और हर बाइक खरीदने वाले ग्राहक को लकी ड्रॉ कूपन देने की जानकारी दी गई।

फाइनेंस प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बजाज फाइनेंस से धीरज आचार्य, एयू फाइनेंस से सुभाष सैनी, चोला मंडलम फाइनेंस से संदीप शर्मा, श्रीराम फाइनेंस से लोकेश कुमार व नरेंद्र कुमार, SMFG फाइनेंस से जितेंद्र कुमावत और श्री गंगा फाइनेंस से कमल सिंह मीणा शामिल हुए। इनके अलावा कॉमेडियन महेंद्र, रोकी सोलर, पार्षद राहुल सैनी और बजरंग मीणा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुरेश बागड़ी, महेश बागड़ी, नरेश बागड़ी, मनीष बागड़ी, संजय जांगिड़, राजेंद्र कुमावत, प्रदीप सुल्ताना, संजय सूरजगढ़, उमेद सैनी, राकेश सैनी, सोमवीर, हवा सिंह, प्रकाश सैनी सहित क्षेत्र के मिस्त्रीगण, फाइनेंस प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438094


