[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में पेयजल पाइपलाइन और ठेकेदार भुगतान को लेकर भाजपा पार्षद लामबंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में पेयजल पाइपलाइन और ठेकेदार भुगतान को लेकर भाजपा पार्षद लामबंद

पालिका उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री समेत पार्षदों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, वार्ड 1 से 25 तक पाइपलाइन के लिए एनओसी और काम की जांच के बाद भुगतान की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल, सफाई और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा पार्षदों ने नगरपालिका प्रशासन के सामने दो अलग-अलग मांगें रखीं। नगरपालिका उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री सहित भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड 1 से 25 तक सरकारी पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द जारी करने की मांग की।

पार्षदों का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन का काम अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में आमजन की पेयजल समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग से जल्द अनुमति जारी की जाए, ताकि पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो सके और लोगों को नियमित पेयजल सुविधा मिल सके।

वार्ड पार्षद की संतुष्टि के बाद ही हो ठेकेदारों का भुगतान

दूसरे ज्ञापन में भाजपा पार्षदों ने सफाई और रोशनी के ठेकेदारों के भुगतान को लेकर मांग रखी कि संबंधित वार्ड पार्षद की अनुमति और कार्य से संतुष्टि के बाद ही भुगतान किया जाए। पार्षदों ने कहा कि वार्ड में हुए सफाई और रोशनी के कार्य की वास्तविक स्थिति की जानकारी संबंधित पार्षद को होती है। इसलिए मौके पर काम की जांच और पुष्टि के बाद ही ठेकेदारों का भुगतान किया जाना चाहिए।

ज्ञापन पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री, पार्षद मो. आबिद तंवर (वार्ड 4), राकेश वागड़ी (वार्ड 11), जितेंद्र शर्मा (वार्ड 18), वार्ड 12 पार्षद पति विमल, वार्ड 17 पार्षद पति खेमसिंह और वार्ड 8 पार्षद भंवरलाल प्रजापत सहित अन्य पार्षदों एवं प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा पार्षदों ने प्रशासन से पेयजल पाइपलाइन के लिए एनओसी जल्द जारी करने के साथ सफाई और रोशनी के कार्यों की जमीनी जांच के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।

Related Articles