पीएम श्री राजकीय बागला उमावि के स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली
पीएम श्री राजकीय बागला उमावि के स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम ‘नशामुक्त समाज’ रही। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए पंखा रोड क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली।
प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। मुख्य चौक पर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से आपसी समरसता, सहयोग, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश दिया। रैली का आयोजन प्रधानाचार्य बबीता सैनी, उप प्राचार्य विजयपाल धुवां एवं कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद याकूब खान मोयल के सानिध्य में किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान करते हुए रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2434109


