नवरात्रि-दीपावली पर सफाई व्यवस्था को लेकर सभापति खतीजा बानो सख्त
जोन प्रभारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश, मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सफाई के आदेश
सीकर : नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने मंगलवार को नगर परिषद के बैठक कक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई जोन प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में पर्वों के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने और शहर में स्वच्छता व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
सभापति खतीजा बानो ने कहा कि नवरात्रि और दीपावली आस्था एवं उत्साह के पर्व हैं। इस दौरान बाजारों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी वार्डों में नियमित सफाई के साथ विशेष अभियान चलाने तथा मुख्य बाजारों, मंदिरों, धार्मिक स्थलों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कचरा उठाने में देरी नहीं होनी चाहिए और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए।
सभापति ने जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
बैठक में आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव, लेखा अधिकारी हरलाल, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, सहायक प्रवीण चौधरी, सहायक अभियंता अमित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, दीपिका पारीक, पिंकी मीणा, नीतू कुमावत, निधि चौधरी सहित सभी जोन सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2433525


