[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज कल्याण सप्ताह के तहत जनचेतना दिवस आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

समाज कल्याण सप्ताह के तहत जनचेतना दिवस आयोजित

नट भाट बस्ती में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी

सीकर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत मंगलवार को सामुदायिक केंद्र, नट भाट बस्ती में जनचेतना दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कपिला, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी जितेन्द्र गढ़वाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज जाट, सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, दशरथ मनोविकास संस्थान तथा कस्तूरबा सेवा संस्थान के अधीक्षक हरिनारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर जितेन्द्र गढ़वाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Related Articles