एबीआरएसएम की राष्ट्रीय बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षा विकास पर मंथन
तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को शिक्षा भूषण सम्मान, डॉ. योगेश गुप्ता बने सह-मीडिया प्रमुख
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद और सामान्य सभा की बैठक हैदराबाद में हुई। बैठक में संगठन को स्कूल से विश्वविद्यालय स्तर तक मजबूत करने और देश के शैक्षिक विकास में प्रभावी भूमिका निभाने पर मंथन किया गया। संगठन ने ब्लॉक, मंडल और जिला स्तर पर इकाइयों के विस्तार तथा बेहतर समन्वय का संकल्प लिया।
बैठक का प्रमुख आकर्षण अखिल भारतीय शिक्षा भूषण सम्मान समारोह रहा। परमपूज्य श्री श्री श्री त्रिदंडी चिन्ना श्रीमन्नारायण रामानुज जीयर स्वामीजी ने तीन शिक्षाविदों को शिक्षा भूषण सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रो. मामिडाला जगदीश कुमार, आईआईएम बेंगलुरु के पूर्व प्रोफेसर एवं डीन तथा चिन्मय विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. बी. महादेवन और विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव शामिल रहे।

जीयर स्वामीजी ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह सी.आर. मुकुंदा मुख्य अतिथि रहे, जबकि एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने अध्यक्षता की। समापन संबोधन में प्रो. गुप्ता ने देशभर में संगठन को व्यवस्थित और निरंतर मजबूत करने तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान पर जोर दिया। तेलंगाना में ‘टीएपीएएस’ को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. गीता भट्ट, राष्ट्रीय संगठन सचिव महेंद्र कपूर, संयुक्त आयोजन सचिव गुंथा लक्ष्मण, तेलंगाना राज्य संयोजक एलुरी यदैया, किशन, डॉ. के. भास्कर सहित देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह जानकारी डॉ. योगेश कुमार गुप्ता ने दी।
बैठक में डॉ. योगेश कुमार गुप्ता को महासंघ का सह-मीडिया प्रमुख, डॉ. गंगा श्याम गुर्जर को अखिल भारतीय सेवा एवं पर्यावरण प्रमुख, प्रो. सुजाता को अखिल भारतीय महिला सचिव और सुषमा बिश्नोई को अखिल भारतीय महिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2430269


