[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव: सीकर जिले में 1,793 मतदान केंद्र, 16.93 लाख मतदाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंचायतीराज चुनाव: सीकर जिले में 1,793 मतदान केंद्र, 16.93 लाख मतदाता

पंचायतीराज चुनाव: सीकर जिले में 1,793 मतदान केंद्र, 16.93 लाख मतदाता

सीकर : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर जिले की चुनावी तैयारियों और मतदाता आंकड़ों की जानकारी दी। जिले की 16 पंचायत समितियों में कुल 449 ग्राम पंचायतें और 304 पंचायत समिति वार्ड हैं। वहीं 4,747 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए कुल 1,793 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में कुल 16 लाख 93 हजार 52 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख 77 हजार 570 पुरुष, 8 लाख 15 हजार 471 महिला और 11 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदान केंद्रों में 1,775 मुख्य तथा 18 सहायक मतदान केंद्र हैं।

सबसे अधिक 2 लाख 24 हजार 942 मतदाता खंडेला पंचायत समिति में हैं। यहां 52 ग्राम पंचायत, 37 पंचायत समिति वार्ड और 228 मतदान केंद्र हैं। इसके बाद नीमकाथाना में 1 लाख 53 हजार 712, श्रीमाधोपुर में 1 लाख 32 हजार 524, धोद ग्रामीण में 1 लाख 19 हजार 335 तथा धोद में 1 लाख 10 हजार 23 मतदाता हैं।

पंचायत समिति वार आंकड़े: अजीतगढ़ में 94,895, बलारां में 69,292, दांतारामगढ़ में 80,523, फतेहपुर में 86,728, खाचरियावास में 79,332, लक्ष्मणगढ़ में 90,290, नेछवा में 79,535, पलसाना में 1,06,349, पाटन में 93,582, पिपराली में 96,711 तथा रामगढ़ शेखावाटी में 75,279 मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles