[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

597 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 127 गिरफ्तार:फरार आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

597 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 127 गिरफ्तार:फरार आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान

597 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 127 गिरफ्तार:फरार आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान

झुंझुनूं : जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अलसुबह एक साथ जिलेभर में पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं और अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर व गैंग सदस्यों, मादक पदार्थ तस्करों तथा संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी गई।

68 पुलिस टीमों के 317 अधिकारी-कर्मचारियों ने 597 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 127 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 12 मामले भी दर्ज किए। पुलिस टीमों ने चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर संदिग्धों और आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई की शुरुआत सुबह-सुबह होने से कई स्थानों पर पुलिस की अचानक पहुंच ने अपराधियों को संभलने का मौका नहीं दिया।

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान की तस्वीरें
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान की तस्वीरें

62 गिरफ्तारियां शांतिभंग में

पुलिस की कार्रवाई में शांतिभंग के मामलों में 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 35 गिरफ्तारियां हुईं। सामान्य प्रकरणों में वांछित 13 आरोपियों को पकड़ा गया। गंभीर अपराधों में तलाश आरोपियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती सहित जघन्य अपराधों में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 3 इनामी अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े।

वारंटी से लेकर तस्कर तक पुलिस के निशाने पर

अभियान में आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी वारंटी 1, आबकारी एक्ट में वांछित 3, स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी एवं बीएनएसएस की धारा 335 के तहत 6, जबकि हार्डकोर अपराधी, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एक दिन में 597 ठिकाने खंगाले

एरिया डोमिनेशन अभियान तहत 317 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की 68 टीमों ने 597 स्थानों पर दबिश दी। यानी जिले में चिन्हित ठिकानों पर पुलिस ने बड़े स्तर पर एक साथ कार्रवाई की। एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर दबाव बढ़ाने के साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles