[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड 22 में स्वच्छता अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड 22 में स्वच्छता अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाई

चिड़ावा के वार्ड 22 में स्वच्छता अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाई

चिड़ावा : चिड़ावा में आज वार्ड 22 (अडूका) में स्वच्छता और व्यवस्थित कचरा संग्रहण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी और ईओ गौत्तम शर्मा के निर्देश पर शुरू हुआ। पार्षद डॉ. नरेंद्र कुमार ने कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब वार्ड में घर-घर से कचरा उठाया जाएगा।

इस नई पहल से वार्डवासियों को घर-घर कचरा इकट्ठा करने की आसान सुविधा मिलेगी। इससे गलियों और चौराहों पर कचरा फैलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पार्षद डॉ. नरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा खुले में न फेंकें। उन्होंने कहा कि कचरा सिर्फ निर्धारित कचरा गाड़ी में ही डालें, ताकि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग मिल सके।

Related Articles