चूरू में पुलिस के सामने भिड़े 2 पक्ष:समझाइश के बावजूद की मारपीट, 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट ने किया पाबंद
चूरू में पुलिस के सामने भिड़े 2 पक्ष:समझाइश के बावजूद की मारपीट, 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट ने किया पाबंद
चूरू : चूरू शहर के वार्ड 60 में मजदूरी के पैसों को लेकर चल रहे विवाद में 2 पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। पुलिस की समझाइश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
यह विवाद सोहनलाल से जुड़ी एक शिकायत की जांच के दौरान हुआ। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों से मामले को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान सोहनलाल के भाई रामवतार ने दूसरे पक्ष पर मजदूरी के पैसे नहीं देने का आरोप लगाया।
दूसरे पक्ष के किशनलाल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पैसे दे दिए गए हैं। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ने और मारपीट करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने 51 वर्षीय सोहनलाल, 46 वर्षीय रामवतार और 54 वर्षीय किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की और बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश कर पाबंद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428674


