[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले की पंचायत समितियों में सदस्य पद के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

आदेश के अनुसार राजगढ़ के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सिद्धमुख में तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय के नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जबकि चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) में लोक सेवाएं सहायक निदेशक रिटर्निंग अधिकारी और सिद्धमुख नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।

तारानगर पूर्व में तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा तारानगर पश्चिम (भालेरी), मुख्यालय तारानगर में उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी और साहवा नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सरदारशहर में तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी और रतनगढ़ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सरदारशहर पूर्व में उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी और सरदारशहर नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा भानीपुरा में तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।

चूरू पंचायत समिति के लिए तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी और दूधवाखारा नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) में उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी और चूरू निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

रतनगढ़ में उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी होंगे, जबकि रतनगढ़ व राजलदेसर के तहसीलदार तथा राजलदेसर नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सुजानगढ़ में उपखंड मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी तथा सुजानगढ़ तहसीलदार, उप पंजीयक और सालासर नायब तहसीलदार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।

बीदासर पंचायत समिति के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी तथा बीदासर तहसीलदार और कातर छोटी नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles