[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नारी शक्ति सम्मेलन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नारी शक्ति सम्मेलन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव

सीकर में नारी शक्ति सम्मेलन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव

सीकर : जिला परिषद सभागार परिसर में जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम-2026 आयोजित हुआ। कार्यक्रम की थीम ‘नारी की आवाज से होगा बदलाव का आगाज, नारी की बात-विकास के साथ’ रही। इसमें राजीविका स्वयं सहायता समूहों और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिबद्धता, मेहनत और सामूहिक शक्ति से राजस्थान को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सकता है। उन्होंने महिला कल्याण, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थी महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने।

जिले के सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर से भी महिलाएं वीडियो माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संदीप पूनिया, जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र मील और राजीविका के जिला प्रबंधक अनुराग स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles