[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

झुंझुनूं में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में होंगे पंचायती राज चुनाव

झुंझुनूं : राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव चार चरणों में होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

झुंझुनूं जिले में पहले चरण में चुनाव नहीं होंगे। दूसरे चरण में झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में 31 अक्टूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुड़ागौड़जी पंचायत समितियों में 6 नवंबर को तथा चौथे चरण में खेतड़ी, बाबई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

सरपंच एवं वार्ड पंच का चुनाव मतपेटी से तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा। जिला परिषद सदस्य के लिए अधिकतम चुनाव खर्च 3 लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपए और सरपंच के लिए 1 लाख रुपए निर्धारित किया गया है।

20 नवंबर को होगी मतगणना

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा।

पंच एवं सरपंच के लिए तीसरे चरण में 5 नवंबर को और चौथे चरण में 15 नवंबर को नामांकन होंगे। मतदान क्रमशः 6 और 16 नवंबर को होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव तीसरे चरण में 7 नवंबर और चौथे चरण में 17 नवंबर को होगा।

जिला परिषद सदस्यों के नामांकन 13 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन की लोक सूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

पंचायत समिति सदस्यों के लिए चरणवार लोक सूचना 8, 13, 19 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथियां क्रमशः 13, 16, 23 अक्टूबर और 4 नवंबर रहेंगी। संवीक्षा 14, 17, 24 अक्टूबर और 5 नवंबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथियां 15, 19, 26 अक्टूबर और 6 नवंबर निर्धारित की गई हैं। इसके बाद संबंधित तिथियों पर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

पंच एवं सरपंच के लिए चरणवार लोक सूचना 8, 13, 19 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन क्रमशः 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 15 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से तथा नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतपत्र और ईवीएम से होगा मतदान

पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान मतपेटी के माध्यम से होगा, जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन व्यय की सीमा के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए 3 लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपए तथा सरपंच पद के लिए 1 लाख रुपए की सीमा निर्धारित की गई है।

Related Articles