सीकर जिले में 3 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:5 समितियों में धनतेरस के दिन पड़ेंगे वोट; देवउठनी एकादशी पर जिला परिषद-पंचायत समिति के रिजल्ट
सीकर जिले में 3 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:5 समितियों में धनतेरस के दिन पड़ेंगे वोट; देवउठनी एकादशी पर जिला परिषद-पंचायत समिति के रिजल्ट
सीकर : राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। सीकर जिले में 3 चरणों में चुनाव होंगे। जिले में पंच और सरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवम्बर को वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट मतदान समाप्त होने के बाद जारी होगा। 6 नवंबर को धनतेरस है और पांच पंचायत समितियों में पंच-सरपंच की इस दिन वोटिंग होगी। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर, 4 नवम्बर और 14 नवंबर को वोटिंग होगी। इनका रिजल्ट देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को जारी होगा।
आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम
पहला चरण : जिला परिषद- पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग की तारीख 29 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख 31 अक्टूबर को पंचायत समिति पाटन, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, पिपराली, नीमकाथाना में वोटिंग होगी।
दूसरा चरण : जिला परिषद- पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग की तारीख 4 नवंबर को, पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख 6 नवम्बर को पंचायत समिति धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना, खाचारियावास में वोटिंग होगी।
तीसरा चरण : जिला परिषद- पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग की तारीख 14 नवंबर को, पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख 16 नवम्बर को पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलारा में वोटिंग होगी।
जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व
बता दें कि सीकर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिज़र्व है। पिछली बार 39 सीटों पर चुनाव हुआ था, इस बार 49 सीटों पर चुनाव होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426661


