चिड़ावा की लीना ने गतका चैंपियनशिप में जीते दो मेडल:जम्मू में सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में राजस्थान के लिए जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज
चिड़ावा की लीना ने गतका चैंपियनशिप में जीते दो मेडल:जम्मू में सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में राजस्थान के लिए जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज
चिड़ावा : चिड़ावा की लीना विक्रम सिंह ने जम्मू में हुई 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में दो मेडल जीते हैं। वो मण्ड्रेला रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल की गतका कोच हैं। लीना ने राजस्थान टीम की तरफ से खेलते हुए सीनियर वर्ग में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने गतका डेमोंस्ट्रेशन इवेंट में सिल्वर और गतका सिंगल सोटी फाइट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
इसी चैंपियनशिप में विवेकानंद स्पोर्ट्स स्कूल की मन्नत सैनी ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में लीना का अभिनंदन किया गया। स्कूल की सचिव कोशी सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। प्रिंसिपल और राजस्थान गतका एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सैनी ने कहा कि लीना की यह उपलब्धि छात्रों के लिए प्रेरणा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19



Total views : 2426542
