चूरू की अनिशा भार्गव को लोक कला और संस्कृति सम्मान
संजा लोक परंपरा और गीतों के संरक्षण के प्रयासों की हुई सराहना
चूरू : जिले की नवोदित कवयित्री एवं लेखिका अनिशा भार्गव को लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए ‘लोक कला और संस्कृति का सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश के बड़नगर स्थित शुभंकर मानव सेवा संस्थान की ओर से दिया गया।
संस्थान की ओर से जारी सम्मान-पत्र में बताया गया कि भैरुसर गांव की अनिशा भार्गव ने मालवा, निमाड़ और राजस्थान की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के साथ उनके प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास किए हैं। विशेष रूप से संजा की लोक परंपरा और संजा गीतों को पुनर्जीवित करने तथा समाज को इस सांस्कृतिक विरासत के महत्व से परिचित कराने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।

संस्थान ने लोककला के प्रति अनिशा के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इसी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहे। सम्मान मिलने पर माता-पिता लक्ष्मी देवी एवं मुकेश भार्गव सहित साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अनिशा भार्गव को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2424141


