स्वच्छ भारत दिवस पर सीकर में निकाली जागरूकता रैली, कलेक्ट्रेट में किया श्रमदान
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्वच्छता का संदेश, आयुक्त बोले-स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी
सीकर : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर और वार्ड संख्या 48 में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई। इसमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का संदेश दिया गया।
नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा और सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को जन-अभियान बनाने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बैठक भी हुई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424131


