[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस सेवादल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, सर्वधर्म प्रार्थना में दिया एकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांग्रेस सेवादल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, सर्वधर्म प्रार्थना में दिया एकता का संदेश

कांग्रेस सेवादल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, सर्वधर्म प्रार्थना में दिया एकता का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कांग्रेस सेवादल की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मोइनुदीन खान के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा व चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एवं पुष्पांजलि देकर की गई। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। सोहन लाल सैनी ने गीता का श्लोक पढ़कर पाठ किया, जबकि डॉ. अयूब ने कुरान की आयत का पाठ किया। बाबूलाल जीनागल ने ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का पाठ किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया। इस दौरान सर्वधर्म समभाव, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोइनुदीन खान, विधानसभा अध्यक्ष सोहन लाल सैनी, मोहम्मद अयूब बिल्लू, बाबूलाल जीनागल, लाकत मॉयल, बाबूलाल सैनी, ताहिर खत्री, इकबाल बहलीम, श्रीराम सैनी, शरीफ जाटू, डॉ. अयूब खत्री, अबरार मॉयल, मुस्तफा खत्री सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles