गांधी जयंती पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ, चला विशेष सफाई अभियान
होटल और स्टॉल संचालकों को कचरा नहीं डालने की हिदायत, दोबारा गंदगी करने पर कार्रवाई की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सामाजिक संगठनों, स्काउट एवं गाइड, आरपीएफ, टैक्सी यूनियन, रेल कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

शपथ के बाद स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर होटल, चाय की दुकानों और अन्य संस्थानों की ओर से कचरा डाले जाने वाले क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जीईसीएनडब्ल्यू रवि मीना, आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक मैनुद्दीन खां, कार्यालय अधीक्षक पवन शेखावत, स्काउट एवं गाइड के ओमप्रकाश खीवासरिया व रामरतन प्रजापत, टैक्सी यूनियन प्रतिनिधि और सफाई मित्रों ने श्रमदान किया।
सफाई अभियान के बाद आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार, स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा ने स्टेशन के सामने होटल एवं स्टॉल संचालकों को समझाइश दी। उन्हें संबंधित स्थान पर कचरा नहीं डालने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही दोबारा कचरा डालने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं कचरामुक्त बनाए रखने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424151


