मदरसा इंदिरा मेमोरियल में श्रद्धा से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, निकाली जागरूकता रैली
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हाजी यूसुफ खान एवं डॉ. यूनुस खान ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू और मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान अख्तर खान रुकनखानी ने महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी। उन्होंने 1930 के नमक सत्याग्रह का भी उल्लेख किया।
डॉ. यूनुस खान ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्रीजी सादगी, ईमानदारी और देशप्रेम के लिए जाने जाते थे। उनके जीवन और विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मदरसा संचालक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, शिक्षा अनुदेशक असलम खान, जान मोहम्मद, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, मोहम्मद सलीम कुरैशी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2424024

