[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज के दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज के दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धा

भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी :  निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा के बड़ा जोहड़ स्थित संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज के निर्माणाधीन मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम एवं मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में संगीतमय भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी रहे। संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज विकास सेवा संस्था समिति की ओर से अतिथियों का साफा, पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भजन संध्या में बही भक्ति की रसधार

रात्रि भजन संध्या में गायक किशोर कुमार मीणा और दिन में अशोक सैनी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। इस दौरान दानदाताओं ने चिराना बावनी में निर्माणाधीन संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज के मंदिर के लिए लाखों रुपए का सहयोग भी दिया।

आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोठड़ा थाने का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल फौजी ने आयोजन की सफलता पर श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।

इस अवसर पर समिति सचिव द्वारका प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरिराम सैनी, राज किशोर सैनी, पूर्व सरपंच पंकज मीणा, पंचायत प्रशासक राजेंद्र सैनी, कालूराम सैनी, विनोद सैनी, लक्ष्मण राम सैनी, ऋतिक, लोकेश, ओम प्रकाश सैनी, हेमराज, रामनिवास सैनी, नागरमल, वेद प्रकाश सैनी, डॉ. राजेंद्र कुमावत, प्रभातीलाल सैनी, सोहन सेन सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles