विद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बताए महापुरुषों के आदर्श, चलाया स्वच्छता अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांई में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरि सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों पर अपने विचार रखे।
प्रधानाचार्य हरि सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423942


