डॉ. जुल्फिकार को मिला महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड
डॉ. जुल्फिकार को मिला महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड
झुंझुनूं : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. जुल्फिकार को शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों पर शोध कार्य के साथ लेखन और चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
डॉ. जुल्फिकार को मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव, शिक्षा तथा स्वामी विवेकानंद पर पुस्तक लेखन और शोध कार्यों के लिए इससे पहले भी देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2423633


